6.1 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 12 घंटे में 60 नए केस, मरीजों की संख्या हुई 1078

Must read

मुंबई
देश में कोरोना महामारी से मरीजों का आंकड़ा 5000 पार कर गया है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। पिछले 12 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 60 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में 44 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें धारावी के दो नए मामले शामिल हैं। अब महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,078 हो गया है। पिछले 12 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 60 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पुणे में 9, मुंबई में 44, अहमदनगर और बुलढाना में एक-एक, नागपुर में 4 और अकोला में एक लोगों में कोरोना महामारी की पुष्टि हुई है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 160 नए केस बढ़े हैं। अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमित मरीजों का आकंड़ा 686 तक जा पहुंचा है। कोरोना मरीजों के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 64 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,078 तक जा पहुंचा है। सूबे के कैबिनेट मंत्री असलम शेख का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना की टेस्टिंग सबसे ज्यादा है, इसीलिए मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को कोरोना के जाल में फंसाने का सबसे बड़ा दोषी उसी तबलीगी जमात को माना जा रहा है जो निजामुद्दीन स्थित मरकज से आकर खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। अब मुंबई पुलिस ने जमात से जुड़े 150 लोगों पर जानकारी छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है। संकट के इस दौर में मुंबई वालों के लिए थोड़ी राहत की खबर ये है कि 13 अप्रैल से जसलोक अस्पताल में काम फिर शुरू हो जाएगा। एक मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जसलोक अस्पताल में 1,000 स्टाफ को क्वारनटीन किया गया है और अस्पताल सील है। मुंबई के जगजीवन राम अस्पताल में एक चेंबर बनाया गया है जिसमें जाकर कोई भी व्यक्ति खुद को सैनिटाइज कर सकता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article