7 C
Munich
Sunday, December 10, 2023

कर्नाटक: तुंगा नदी पर मृत पाई गईं कई मछलियां, पानी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह

Must read

शिवमोगा

कर्नाटक तुंगा नदी पर कई मछलियां मृत पाई गईं हैं। शिवमोगा जिले के मत्तूर-होसहल्ली की यह घटना है। भारी संख्या में मछलियों के मृत पाए जाने से गांव वाले इस घटना से हैरान रह गए। मछलियों के मृत पाए जाने की जानकारी मिलते ही पंचायत विकास अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नदी के पानी और मृत मछलियों कि जांच के लिए नमूना भेज दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद पंचायत अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों द्वारा पानी में जहरीला रसायन मिलाए जाने का संदेह है। इसके साथ ही अधिकारियों ने गांव वालों को नदी का जहरीला पानी उपयोग करने से मना किया है।

नदी में जहर मिलाए जाने व काफी संख्या में मृत मछलियों के पाए जाने से गांव वालों में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि नदीं में मृत मछलियों के बार में अधिकारियों को इस बारे में बताया गया है। जानकारी होते ही पंचायत से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मछलियां के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लेकर गए। अधिकारियों ने गांव वालों को आश्वासन दिया है कि सभी उचित उपाय किए जाएंगे और हर संभव मदद की जाएगी।

तुंगा नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और शिवमोगा सहित कर्नाटक के कई शहरों को साफ पानी पहुंचाती है। कई गांव नदी के पानी को सिंचाई के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। तुंगा नगी कर्नाटक की भद्रा नदी से मिलती है और मध्य कर्नाटक तक बहती है। यहां के किसानों के लिए यह नदी सिंचाई का प्रमुख साधन है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article