7 C
Munich
Tuesday, March 19, 2024

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र एम्स से डिस्चार्ज

Must read

देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। फिलहाल वे कुछ समय के लिये नई दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में रहेंगे। आपको बता दें कि 18 दिसंबर को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी पत्नी और बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह अपने आवास में ही आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को हल्का बुखार आने पर मुख्यमंत्री को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर 28 दिसंबर को उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया। उनकी पत्नी और बेटी को भी दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है। एक दिन पहले उनकी तमाम जांच रिपोर्ट भी सामान्य आई थीं। उनकी पत्नी और बेटी भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऋषिकेश नगर निगम का नया वीडियो स्वच्छता गीत करेगा जनता को जागरूक। रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह गढ़वाल मंडल ने शुक्रवार को प्राचीन शीतला माता मंदिर में नववर्ष के मौके पर महायज्ञ का आयोजन किया और मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, वार्ड पार्षद अनूप नौडियाल, मुख्यमंत्री के भतीजे संजय रावत, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विनोद उनियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुबोध सिंह चंदेल, कृति चंदेल, रायपुर ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख इतवार सिंह रमोला आदि ने हवन में प्रतिभाग किया। उधर, सहसपुर मंडल की अध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी ने नववर्ष के अवसर पर धारी माता मंदिर में महिलाओं द्वारा कीर्तन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि कमली भट्ट को सम्मानित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article