2.8 C
Munich
Sunday, April 21, 2024

कांग्रेस के धान बेचने वाले बीजेपी नेताओं की सूची पर बवाल

Must read

रायपुर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासत जारी है। समर्थन मूल्य और धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आरोप लगा रही भाजपा पर कांग्रेस ने करारा प्रहार किया है। कांग्रेस ने ऐसे बीजेपी नेताओं की सूची जारी कर दी है जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। वहीं इसके बाद से भाजपा-कांग्रेस के नेता आपस में भीड़ गए हैं। कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भाजपा नेताओं पर धान बेचकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि खरीदी केंद्रों में भाजपा नेता अव्यवस्था का आरोप लगा रहे हैं और दूसरी ओर भाजपा नेता समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे हैं। इस पर चंद्रशेखर साहू ने पलटवार किया है। कांग्रेस की सूची को साहू ने स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगया है। चंद्रशेखर साहू ने कांग्रेस से कहा है कि वो धान नहीं बेच पाने वाले किसानों की सूची जारी करके दिखाए। कांग्रेस की सूची पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी बयान दिया है। कितने किसानों का गिरदावरी-रकबा कटा, कांग्रेस सूची दें। कांग्रेस राजनीति करने के बजाय किसान हित में सोचे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article