बेगुसराय, मधुबनी समाचार : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मामले बढ़ने के साथ चिंता भी बढ़ती जा रही है। देखने में यह आया है कि बाहरी राज्यों में काम कर वापस लौट रहे प्रवासियों की वजह से संक्रमण दर बढ़ी है। बिहार में ऐसे ही एक मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। दोनों के ऊपर जानबूझकर संक्रमण फैलाने का आरोप है। मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी से यह मामला सामने आया है। एक 73 वर्षीय व्यक्ति अपने बेटे के साथ मुंबई से वापस लौटा था। बताया गया है कि दोनों ही वहां मजदूरी का काम करते थे। दोनों बाप-बेटे में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से दोनों को कुशीनगर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। यहां दोनों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दी। दोनों की वहां से भाग खड़े हुए और अपने गांव पहुंच गए। यहां दोनों बाप-बेटे बिल्कुल उनमुक्त होकर खुमते रहे। इस दौरान उन्होंने कईं लोगों से मुलाकात की। इस बात का पता चलते ही प्रशासन के होश उड़ गए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों को प्रशासन ने ढूंढ निकाला। इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि बिहार में अब तक कुल 4831 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मधुबनी में 217 जबकि बेगुसराय में 262 कोरोना के मरीज हैं।
मुंबई से बिहार लौटे बाप-बेटे कोरोना संक्रमित, लोगों को बांटा वायरस, FIR दर्ज
