Thursday, September 28, 2023
HomeEntertainment Newsविराट कोहली के संग फोटो क्लिक करने पर मीडिया पर भड़की अनुष्का...

विराट कोहली के संग फोटो क्लिक करने पर मीडिया पर भड़की अनुष्का शर्मा

मुंबई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने जा रही हैं। इसी बीच बीते दिन उनकी पति विराट कोहली के साथ एक प्राइवेट फोटो वायरल हुई। जिसे फोटोग्राफर्स ने कपल के घर की बालकनी से क्लिक किया था और जिसमें दोनों एक साथ ब्रेकफास्ट एंजॉय करते नजर आए। लेकिन अनुष्का को पेपराजी की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए मीडिया की फटकार लगाई है।  अनुष्का शर्मा ने मीडिया द्वारा क्लिक की गई वही तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोर पर शेयर करते हुए लिखा, इतनी रिक्वेस्ट करने और कहने के बावजूद भी वे लगातार हमारी प्राइवेसी में दखल दे रही है। गाइस..इसे अभी के अभी बंद करो। बता दें, अनुष्का शर्मा मां बनने के बेहद करीब हैं। इस वजह से उन्होंने अक्सर मेडिकल के बाहर पति विराट के साथ जांच के लिए स्पॉट किया जाता है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल होती है। बता दें, हाल ही में अनुष्का ने वोग मैग्जीन के कवर के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर वो काफी सुर्खियों में रहीं। इस फोटोशूट में अनुष्का बेबी बंप के साथ जबरदस्त पोज देती नजर आईं थी। रिपोर्ट्स की मानें तो  अनुष्का बहुत जल्द यानि फरवरी में मां बन सकती हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments