1.4 C
Munich
Tuesday, April 23, 2024

महाराष्ट्र में 86 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 3060 की मौत

Must read

मुंबई समाचार : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3007 नए मामले सामने आये और 91 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्‍य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 86 हजार के करीब पहुंच गया है। 43591 मरीज सक्रिय हैं जिनका विभिन्‍न कोविड-19 अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 3060 लोगों की इस संक्रमण के कारण जान जा चुकी है।

मुंबई में 1421 नए मामले सामने आये और 61 लोगों की मौत दर्ज की गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्‍या 48549 तक पहुंच गई है। सक्रिय मरीज 25717 है जबकि 21196 लोग स्‍वस्‍थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 1636 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई के धारावी में 13 नए मामले सामने आने के बाद यहां सं‍क्रमित मरीजों की संख्‍या 1912 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार यहांं अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र की जेलों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए, 60 जेलों में बंद 38000 कैदियों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए 9671 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। अब जल्‍द ही 11000 और कैदियों को आपातकालीन पैरोल पर रिहा किया जाएगा। इसके अलावा 24 जिलों में 31 अस्थायी जेलों की स्थापना भी की गयी है।

महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण को भी स्वस्थ होने के बाद वीरवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह पिछले माह कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। अस्पताल से वह अपने आवास पर पहुंचे जहां परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण 25 मई से निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। पिछले महीने जब वे पॉजिटिव पाए गए थे उस समय वह नांदेड़ में थे। वहां से उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया। इससे पहले राज्य के एक और मंत्री जितेंद्र आव्हान भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें भी कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article