2.3 C
Munich
Saturday, December 9, 2023

लापता युवक बनने जा रहा था आतंकी, पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार

Must read

श्रीनगर

पुलिस ने शुक्रवार को सेंट्रल कश्मीर के कंगन क्षेत्र के एक युवक को आतंकी बनने से रोक लिया। युवक काफी समय से लापता था और उसे हथियार के साथ पकड़ा गया है। वह आतंकवादी बनने जा रहा था। पुलिस के अनुसार थूने कंगन का निवासी शफत युसूफ मलिक को हंदवाड़ा से असले के साथ पकड़ा गया है। पुख्ता जानकारी के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने चौगाल के पास नाका लगा रखा था। वहीं शफत को पकड़ा गया। मलिक को एक आतंकवादी संगठन ने हथियार मुहैया करवाए थे। वह हिज्ब में शामिल होने जा रहा था। वह लापता था और उसके माता पिता उससे घर लौटने की अपील कर रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article