5 C
Munich
Monday, December 11, 2023

चक्रवात के प्रभावों के कारण अमित शाह की झारखंड में होने वाली तीनों रैलियां हुई रद्द

Must read

जमशेदपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आज झारखंड में होने वाली तीनों रैलियां चक्रवात के प्रभावों के कारण रद्द हो गई हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाईबासा में 5 मई को होने वाली चुनावी रैली को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को भी चक्रवात के कारण टाल दिया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में अब प्रधानमंत्री मोदी की रैली 6 मई को होगी। पड़ोसी राज्य ओडिशा में शुक्रवार सुबह आने वाले वाले चक्रवाती फोनी के संभावित प्रभावों को देखते हुए इस रैली को टाला गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article