कठुआ में किसानों पर टूटा आफत का पहाड़, 80 कनाल गेहूं की फसल जलकर हुई राख

Date:

Share post:

कठुआ 

कठुआ जिला के गाव गद्याल में 80 कनाल खेतों में खड़ी गेहूं की फसल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई, जिससे दर्जनों किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। फसल पूरी तरह पक चुकी थी किसान इसे काटने की तैयारी कर रहे थे। कुछ खेतों में कटाई भी चल रही है और उनमें रखी कटी हुई गेहूं  आग की चपेट में आने से जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र से सैकड़ों किसान घटनास्थल पर पहुंच गए और आग को बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 11 बजे के करीब गाव गद्याल में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।  आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आग लगने के कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस बात का भी आरोप लगाया जा रहा है कि गर्मियों में इस तरह से नुकसान को बचाने के लिए प्रशासन पहले से प्रबंध नहीं करता है।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...