19.5 C
Munich
Monday, April 29, 2024

एक मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली रामको नोराटी को पुलिस ने किया ढेर

Must read

गढ़चिरौली

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के जवानों ने एक मुठभेड़ में 12 लाख रुपए के इनामी नक्सली रामको नोराटी को ढेर कर दिया है। उसके साथ एक महिला नक्सली भी मारी गई है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां चल रही हैं। इस इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है।

गढ़चिरौली में नक्सलियों की गतिविधियां चलती रहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले भी नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे। यह हमला नक्सलियों ने आईईडी के जरिए किया था।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले यानी 9 अप्रैल को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में भी हमला किया था। इस हमले में बीजेपी विधायक समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले को निशाना बनाकर हमला किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article