8 C
Munich
Wednesday, April 17, 2024

अहमदाबाद मण्डल के DRM दिनेश कुमार का स्थानांतरण, दीपक कुमार झा अब नए DRM

Must read

अहमदाबाद

अहमदाबाद मण्डल के वर्तमान DRM दिनेश कुमार का स्थानांतरण हुआ है जिसके उपलक्ष्य में WREU अहमदाबाद मण्डल द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह दरमियान WREU के  मण्डलमंत्री साथी एच. एस. पाल, मंडल अध्यक्ष साथी दिनेश पंचाल, मंडल पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी और अन्य कई रेलकर्मियों के साथ DRM के सम्मान में आयोजित ‘विदाई’ कार्यक्रम में भाग लिया। DRM महोदय, मण्डलमंत्री और मंडल अध्यक्ष ने पिछले दो वर्षों के दरमियान यूनियन तथा प्रशासन के कुछ खट्टे-मीठे संस्मरण भी ताजे किये। DRM महोदय अहमदाबाद मंडल में खास करके WREU की कर्मचारियों के हित मे कार्य करने की कार्यशैली से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए और वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के कार्यकर्ताओं की सराहना की।

साथ ही एकाउंट ऑफिस में कार्यरत WREU DRM शाखा के ऑफिस बेरर साथी हर्षद भाई परमार का भी फ़ेरवेल DRM महोदय, मण्डलमंत्री, मंडल अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष और शाखा सचिव के द्वारा साथी हर्षद को पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल देकर स्वागत आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल संगठन मंत्री, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, अहमदाबाद के मंडल संगठन मंत्री साथी संजय सूर्यबली शिरकत की। WREU यूनियन के तमाम कार्यक्रम के संचालन की जवाबदारी निभाने वाले संजय सूर्यबली काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए DRM दिनेश कुमार ने उनकी प्रंशसा की। आपको बता दे की अमदावाद भूतपूर्व DRM दिनेश कुमार अब ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर, बिहार का कार्यभार सँभालेंगे। 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article