1.9 C
Munich
Friday, April 26, 2024

प्रदेश की राजनीति में हुंकार भरने हरियाणा आ रहे हैं मोदी

Must read

हरियाणा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। संगठन के साथ तालमेल बनाते हुए प्रत्याशियों ने भी प्रचार पर जोर दे दिया है जबकि पार्टी की तरफ से घोषित स्टार प्रचारकों का हरियाणा में प्रचार करने का सिलसिला शीघ्र शुरू होने वाला है। देश में 18 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान पश्चात पूरा फोकस हरियाणा की तरफ हो जाएगा क्योंकि यहां की सभी 10 सीटों पर एक ही चरण में 12 मई को मतदान होना है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा के शाहाबाद हलके में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाओं का भी जिक्र किया। इनमें 5 मई को प्रधानमंत्री का रोहतक में रैली को संबोधित करने का प्लान भी शामिल है। साथ ही हिसार लोकसभा क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री की दूसरी रैली कराने की योजना भाजपा की तरफ से बनाई जा रही है। यह सर्वविदित भी है कि रोहतक और हिसार में कभी भी लोकसभा सीट पर भाजपा का खाता नहीं खुला। दोनों सीटों पर ज्यादा फोकस करने के लिए नरेंद्र मोदी की रैली का सहारा लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की 5 मई को प्रस्तावित रैली रोहतक भाजपा के कार्यकत्र्ताओं में नया जोश भर सकती है साथ ही नए वोट बैंक को भी अपनी ओर खींच सकती है। नरेंद्र मोदी की रैली का असर रोहतक के अलावा सोनीपत और गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र में भी पड़ेगा। सीमावर्ती लोकसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ता मोदी को सुनने आएंगे और अपने तरीके से अपने हलके में प्रचार को गति देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतक में डा.अरविंद शर्मा के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे जिससे उनको अच्छा-खासा फायदा मिलने की भी संभावना है। भाजपा के लिए रोहतक लोकसभा सीट बहुत ही अहम है क्योंकि अभी तक भाजपा का प्रत्याशी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। ऐसे में 3 बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे दीपेंद्र हुड्डा और उससे पहले उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा यहां के लोकसभा सदस्य रहे हैं उनको चुनौती देना बहुत बड़ी बात है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article