Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia NewsDelhi Newsवंदे भारत मिशन: पाकिस्तान में फंसे 300 भारतीय लौटेंगे अपने वतन, अटारी...

वंदे भारत मिशन: पाकिस्तान में फंसे 300 भारतीय लौटेंगे अपने वतन, अटारी बॉर्डर से होगी वापसी

नई दिल्ली समाचार : देश में तेजी से बढ़ रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर के देशों से फंसे भारतीयों के देश में वापस लाने का काम चल रहा है। खबर आ रही है कि पाकिस्तान में फंसे 300 भारतीयों की वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी करने का काम भारतीय उच्चायोग ने शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि 300 भारतीयों में ज्यादातर कश्मीर छात्र हैं।

वंदे भारत मिशन के तहत दुनियाभर में देशों में फंसे भारतीय को भारत में लाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में अब भारत ने पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने की कवायद तेज कर दी है। बताया जाता है कि भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान में पिछले दो माह से फंसे भारतीयों को वापस हिंदुस्तान लाने के लिए औपचारिक्ताएं पूरी करने की तैयारी तेज कर दी है। बताया जाता है कि इन लोगों को अटारी बॉर्डर के जरिए भारत में लाया जाएगा। पाकिस्तान से जो लोग भारत आ रहे हैं उनमें ज्यादातर कश्मीरी छात्र हैं। बताया जाता है कि पाकिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भारत सरकार ने कवायद तेज कर दी है। पाकिस्तान में कश्मीरी छात्रों के साथ ही गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के भी काफी लोग मौजूद है। सरकार की कोशिश के बाद इन सभी लोगों को भारत लाने की तैयारी चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments