10.5 C
Munich
Friday, March 29, 2024

दुनियाभर में कोविड-19 का प्रकोप लगातार जारी, संक्रमितों की संख्या 53 लाख के पार

Must read

वॉशिंगटन न्यूज़ : दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप लगातार जारी है। चीन के वुहान से पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए इस खतरनाक वायरस का फैलाव दुनिया के लगभग हर देश में फैल चुका है। विश्व भर में इस बीमारी से संक्रमितों की संख्या 53 लाख से अधिक हो गयी है तथा अब तक 3.42 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक दुनिया भर में कुल संक्रमितों की संख्या 53,09,698 हो गयी जबकि 3,42,078 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। दुनिया भर में सर्वाधिक प्रभावित देशों में सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ अमेरिका के बाद अब ब्राजील दूसरे नंबर पर है जबकि रूस तीसरे स्थान पर है। भारत में भी कोरोना वायरस ने तेजी से पैर पसारे हैं और यहां संक्रमितों की संख्या में लगातार तीसरे दिन छह हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 1,31,868 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3867 लोगों की मौत हुई है जबकि 54,441 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आकंड़े 16 लाख से अधिक हो चुका है जबकि इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 97 हजार के आकंड़े को पार कर चुकी है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 16,22,605 हो गयी जबकि 97,087 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ब्राजील में भी कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अब यह संक्रमण के सर्वाधिक मामलों में दुनिया का दूसरा देश है। ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,47,398 हो गयी है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 965 लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 22,013 हो गयी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप जारी है और यह इसके संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 3,35,882 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 3388 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,58,504 लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 36,757 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है। यूरोप में गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 32,735 लोगों की मौत हुई है और 2,29,327 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में कुल 2,35,290 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,678 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 84,082 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,82,036 लोग संक्रमित हुए हैं और 28,218 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,79,986 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,261 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,55,686 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 4,308 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ देश ईरान में 1,33,521 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7359 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। बेल्जियम में 9237, मेक्सिको में 7179, कनाडा में 6466, नीदरलैंड में 5830, स्वीडन में 3992, पेरू में 3373, इक्वाडोर में 3096, स्विट्जरलैंड में 1905, आयरलैंड में 1,604 और पुर्तगाल में 1302 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा पडोसी देश पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1743 नये मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों का आकंड़े 52 हजार को पार हो गया जबकि इसी अवधि में और 34 लोगों की मौत हो गयी। यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 52,437 हो गयी है जबकि 1101 लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article