1.9 C
Munich
Friday, April 26, 2024

ट्रंप ने चुनाव अभियान के लिए 3 माह में जुटाए 3 करोड़ डॉलर

Must read

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार के लिए इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में तीन करोड़ डॉलर जुटा लिए है। ट्रंप ने प्रचार के लिए रकम जुटाने के अपने अभी तक के अभियान में अपने विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स और कमला हैरिस की संयुक्त निधि के बराबर रकम जुटा ली है।

अभियान में औसत योगदान 34 डॉलर का रहा जबकि अभियान का लक्ष्य कुल एक अरब डॉलर जुटाने का है। अमेरिका में सीनेटर सैंडर्स, हैरिस, कोरी बुकर, एमी क्लोबुचर और एलिजाबेथ वॉरेन समेत डेमोक्रेटिक पार्टी के 10 से अधिक नेता पहले ही 2020 राष्ट्रपति चुनावों में उतरने का संकेत दे चुके हैं। अमेरिका में तीन नवबर 2020 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article