3.7 C
Munich
Friday, April 19, 2024

2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान

Must read

मुंबई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी। टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तानी रोहित शर्मा को मिली है।

युवा विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत को नहीं चुना गया। टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। साउथेम्प्टन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा टीम इंडिया का विश्व कप का सफर।

भारत के 2019 वर्ल्ड कप का सफर :-

5 जून: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

9 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

13 जून: भारत बनाम न्यूजीलैंड

16 जून: भारत बनाम पाकिस्तान

22 जून: भारत बनाम अफगानिस्तान

27 जून: भारत बनाम वेस्टइंडीज

30 जून: भारत बनाम इंग्लैंड

2 जुलाई: भारत बनाम बांग्लादेश

6 जुलाई: भारत बनाम श्रीलंका

टीम : विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article