15.5 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

कोरोना के चलते सेंसेक्स 581 और निफ्टी 199 अंक गिरकर बंद हुआ

Must read

मुंबई
कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक के बीच शेयर बाजार का हाल गुरुवार को भी खस्ता रहा। अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट में देखने को मिला। दिन भर के उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार एक और गिरावट के साथ गुरुवार को बंद हो गया। सेंसेक्स 581.28 अंक गिरकर 28,288 पर और निफ्टी 199 अंक टूटकर 8,269 पर बंद हुआ। आज सुबह से ही सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरो मे कमजोरी दिखी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,096.15 अंक टूटकर 28000 के नीचे खुला। गुरुवार को सेंसेक्स 27,773.36 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी 405.50 अंक टूट कर 8,063.30 के स्तर पर खुला। बुधवार को सेंसेक्स तीन साल में पहली बार 29 हजार के नीचे बंद हुआ था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article