हरियाणा में कोरोना के पांच पॉजीटिव केस, लोगों से घरों में रहने की अपील

Date:

Share post:

चंडीगढ़

हरियाणा में कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या पांच हो गई है। वहीं हालातों को देखते हुए सरकार ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। पहला, 22 साल की एक युवती 14 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। वह खांसी व गला दर्द से पीड़ित थी। सिविल अस्पताल में 16 मार्च को उसके सैंपल लिए गए थे, जबकि उसके परिजनों को भी विशेष निगरानी में रखा गया था। अब इस महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। महिला को एकांतवास में रखा गया है। दूसरी 42 वर्षीय महिला भी लंदन से 7 मार्च को दिल्ली लौटी थी। उसे भी एकांतवास में रखा गया। महिला समेत उसके निकटतम 8 लोगों के भी सैंपल लिए गए। महिला का सैंपल पॉजिटिव आ गया है। अभी तक चारों कोरोना वायरस ग्रस्त के मामले गुरुग्राम निवासी लोगों में ही चिह्नित हुए हैं। तीसरा मरीज पानीपत जिले में मॉडल टाउस निवाा 21 वर्षीय युवक है, जो 15 मार्च को इंग्लैंड से लौटा था। 16 मार्च को उसके गले में खराश और बुखार की शिकायत हुई तो वह सिविल अस्पताल में जांच के लिए पहुंचा। डॉक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके परिजनों पर भी नजर रखी जा रही है। इनके अलावा दो अन्य संक्रमित मरीज भी गुरुग्राम के ही हैं।

हरियाणा में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सरकार ने और एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ ही शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी छुट्टी दे दी गई है। स्टाफ को मूल्यांकन और अन्य कार्य घर से ही निपटाने होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह के अनुसार अब स्कूलों का स्टाफ घर से ही काम निपटाएगा। कोई स्कूल नहीं खुलेगा। स्कूल खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक स्टाफ को स्कूल आने के निर्देश थे, लेकिन कोरोना से बचाव के मद्देनजर उन्हें भी छुट्टी दे दी गई है।

hariyana news in hindi gujarat hindi samachar

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...