4.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

सुशील मोदी की प्रियंका गांधी को चुनौती- हिम्मत है तो वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें

Must read

पटना

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वाराणसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में उतर कर दिखाएं।

सुशील मोदी ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के नामांकन के बाद एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वाराणसी से प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे लेकिन इस सीट से अभी तक उनका नामांकन भी नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी में हिम्मत है तो वह चुनावी मैदान में उतर कर दिखाएं।

भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि प्रियंका वाड्रा को अपनी लोकप्रियता का इतना ही गुमान था तो मैदान छोड़ कर क्यों भाग गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे वाड्रा प्रियंका को अपनी जमानत जब्त होने का डर था। कांग्रेस की कथित ब्रह्मास्त्र प्रियंका वाड्रा चलने से पहले ही फुस्स क्यों हो गईं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नामांकन के लिए अभी भी एक दिन शेष है। यदि प्रियंका वाड्रा में हिम्मत है तो वह वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article