14.2 C
Munich
Friday, April 26, 2024

शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को लेकर कही ऐसी बात, BJP ने बताया करोड़ों देशभक्तों के लिए आघात

Must read

पटना

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा के एक बयान ने बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है। दरअसल सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया तो बीजेपी उन पर हमलावर हो गई। बिहार बीजेपी ने इसे कुठाराघात बताया है। पार्टी के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बिहार का संस्कार कभी जिन्ना की तरफदारी नहीं कर सकता, उन्होंने जिन्ना की तरफदारी कर करोड़ों देशभक्तों को चोट पहुचाई है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि देश का हर व्यक्ति जिन्ना का विरोधी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने देश को बांटने वाले की तरफदारी कर शर्मनाक काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाते ही उनका मिजाज बदल गया है और अल्पसंख्यक वोट के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शत्रुघ्न सिन्हा ने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जिन्ना, नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी, राहुल गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है।

बिहारी बाबू ने कहा कि इन सभी का देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा योगदान था, इसलिए हम यहां पर आए हैं। अब जब आ गया हूं पहली और शायद आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में, तो कभी अब मुड़ के जाने के लिए नहीं आया हूं। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा के बयान का बचाव करते हुए जीतनराम मांझी ने शत्रुघ्न सिन्हा का निजी बयान बताया। हालांकि यह भी कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और जिन्ना दोनों की भूमिका थी, लेकिन जिन्ना के पाकिस्तान लेकर बैठने से हम कमजोर हुए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article