11.9 C
Munich
Thursday, May 2, 2024

मौसमी मेंढक की तरह टर्र-टर्र करते हैं संबित पात्रा :सिद्धू

Must read

भोपाल

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच पी.एम. मोदी और सोनिया गांधी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। संबित पात्रा के काले अंग्रेज पर सोनिया गांधी को घेरने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मौसमी मेंढक की तरह संबित पात्रा टर्र-टर्र करते हैं। सिद्धू ने पी.एम. मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब शिवराज सिंह का शासन था तब यह राज्य रेप में नंबर वन था जबकि हमारे पी.एम. मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा था कि सिद्धू मोदी जी की तुलना काले अंग्रेज से करते हैं तो क्या सोनिया गांधी हिंदुस्तानी हैं? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू ने मोदी जी और हिन्दुस्तानियों को काला अंग्रेज कहा है। मैं आपसे पूछता हूं कि मोदी जी काले अंग्रेज और सोनिया जी हिंदुस्तानी, यह कहां का न्याय है। मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ गरीबों के रखवाले हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article