2.9 C
Munich
Saturday, April 20, 2024

दवा बाजार में आग से मचा हडक़ंप

Must read

भोपाल

हनुमानगंज थाना इलाका स्थित चेतन्य मार्केट (दवा बाजार) में स्थित बंद लिफ्ट के गड्ढे में भरे हुए कचरे के ढेर में आज सुबह भीषण आग लग गई। केबल के सहारे आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक जा पहुुंची। जहां स्थित एक साइकल गोडाउन में रखे माल को आग ने चपेट में ले लिया।

गनीमत रही की मौके पर पहुंची दो दमकलों ने समय पर आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से दर्जनों साइकल जलकर खाक हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

टीआई शिवपाल सिंह कुशवाह के अनुसार चेतन्य मार्केट में एक बंद लिफ्ट है। जिसके गड्ढे में बिल्डिंग के लोग कचरा भर देते थे। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे उक्त गड्ढे में भरे कचरे में अचानक आग लग गई। केबल के सहारे आग उपर तक जा पहुुंची और एक साइकल गोडाउन को चपेट में ले लिया। आग की सूचना के बाद में तत्काल थाना स्टॉफ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद में लोगों को आग के पास जाने से रोका गया। फायर कंट्रोल को घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद में मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा जान और माल का नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article