मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर लिव इन में रहने की तैयारी कर रहे हैं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए साथ में रहेंगे। रणबीर फिलहाल अपने पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रह रहे हैं। रणबीर की मां नीतू ने ही रणबीर को आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए कहा है। नीतू ने रणबीर से कहा है कि वो आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए एक नया घर ढूंढ लें।
आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। तभी से ये खबर आने लगी थी कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रहेंगी। इसके अलावा आलिया ने रणबीर के साथ मिलकर एक और प्रॉप्रर्टी खरीदी है। वो अपना प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहती हैं। जिसका नाम सनशाइन प्रोडक्शन होगा। पिछले कुछ समय से आलिया अपने और रणबीर के रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, रणबीर मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मुझे उनके पास्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सबकी जिंदगी में एक पास्ट होता है और मैं थोड़ी ना कम हूं। आलिया बताती हैं, वो एक बहुत ही साधारण इंसान हैं। वो एक अच्छे एक्टर भी हैं। मैं जैसा चाहती हूं वो वैसे ही हैं। आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।