19.5 C
Munich
Monday, April 29, 2024

पाक को छोड़ हिंदुस्तान के किसानों, नौजवान, महिलाओं की बात करे पीएम: प्रियंका

Must read

फतेहपुर सिकरी

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में राहुल और प्रियंका दोनों ने जमकर मोदी सरकार की नीतियों और प्रचार के तरीके पर सवाल उठाए है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच सालों में पीएम अच्छे दिन के नारे से ‘चौकीदार चोर है’ तक पहुंच गए हैं। राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख का वादा किया था, उसका क्या हुआ? युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? पिछले चुनाव के दौरान उन्होंने गरीब-किसान-नौजवान के लिए अच्छे दिन का नारा दिया था और आज उनके लिए चौकीदार चोर है का नारा दिया जा रहा है। पांच सालों में उनका यही सफर है।

राहुल ने कहा, मैं पीएम मोदी की तरह 15 लाख देने का झूठा वादा तो नहीं करुंगा, लेकिन 72 हजार रुपयों का वादा जरूर करता हूं। कांग्रेस सरकार साल के 72 हजार रुपये और पांच साल में 3 लाख 60 हजार रुपये देगी। देश के 25 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे और 5 करोड़ लोगों के अकाउंट में सीधा पैसा जाएगा। राहुल ने आगे कहा, आप जहां कहीं भी देखें, प्रधानमंत्री का ही प्रचार हो रहा है। टीवी खोलिए तो नरेंद्र मोदी, रेडियो खोलिए तो नरेंद्र मोदी, सड़क पर चलिए तो नरेंद्र मोदी। मैं पूछता हूं कि पब्लिसिटी के लिए इतना पैसा आता कहां से है?

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया। प्रियंका ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करना बंद करें। अगर पीएम मोदी राष्ट्रवादी हैं तो राष्ट्र की बात कीजिए। हिंदुस्तान के किसानों, नौजवान, महिलाओं की बात कीजिए, चुनाव के समय पाकिस्तान की बात मत कीजिए। देश के युवाओं की आवाज क्यों नहीं सुनते? जनता की बात क्यों नहीं सुनते? जनता की आवाज क्यों दबाते हैं? आप बताइए कि जनता को कि क्या किया उनके लिए। असली राष्ट्रवादी सत्य के मार्ग से नहीं भटकता है। राष्ट्र की बात करें। बयानों में राष्ट्र का जिक्र क्यों नहीं करते, क्यों पाकिस्तान पर बयान देते रहते हैं।

प्रियंका ने कहा, राष्ट्रवादी हैं तो जब देशभर से किसाने नंगे पांव आपके दरवाजे तक तो उनसे मिले क्यों नहीं। राष्ट्रवादी हैं तो जब आपकी किसी साथी न महिला के खिलाफ बयान दिया तो फिर तहजीब क्यों नहीं दिखाई। राष्ट्रवादी हैं तो फिर धर्म के नाम पर निर्मम हत्या की गई, तो हत्यारों को सम्मानित करने के बजाय आपने उन परिवारदों का दुख क्यों नहीं बांटा। अगर राष्ट्रवादी हैं तो जनता की आवाज को बंद क्यों करना चाहते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article