1.9 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

मेरी जान को खतरा है, पुलिस में शिकायत कर मांगी सुरक्षा: उर्मिला

Must read

मुंबई

मुंबई में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प ने मशहूर ऐक्ट्रेस और मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर को हिलाकर रख दिया है। उर्मिला का कहना है कि यह सब डर पैदा करने के लिए किया गया। यह एक शुरुआत है, यह आगे चलकर हिंसा का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा, मेरी जिंदगी को खतरा है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने लिए सुरक्षा मांगी है।

उर्मिला सोमवार को अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए निकली थीं। बोरीवली में उनके समर्थक चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शेट्टी के समर्थक भी वहां पहुंच गए। उर्मिला के प्रचार के बीच मोदी-मोदी के नारे लगने लगे, जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई और नौबत धक्का-मुक्की पर आ गई। बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना के बाद उर्मिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी जान को खतरा बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस सुरक्षा भी मांगी है। उर्मिला ने कहा, ‘यह सब डर पैदा करने के लिए किया गया। यह एक शुरुआत है, यह आगे चलकर हिंसा का रूप ले सकता है। मेरी लाइफ को खतरा है। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने लिए सुरक्षा मांगी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article