पिथौरागढ़ : खाई में गिरी मारुति 800, 2 लोगो की मौत, दो घायल

Date:

Share post:

पिथौरागढ़

जिला मुख्यालय से लगभग चार किमी दूर भटयूडा के पास देर रात्रि एक मारुति 800 कार सड़क से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई। देर रात कार संख्या यू के 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ को आ रही थी। इस कार को नंदन सिंह निवासी एंचोली चला रहे थे। साथ ही उनकी पत्नी भागीरथी देवी देवी के अलावा गांव के दो अन्य लोग भी बैठे थे।

नगर के निकट भटयूडा के पास चालक नियंत्र खो बैठा और कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार भागीरथी देवी (46 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह निवासी एंचोली पिथौरागढ़ और मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी क्वारबन पिथौरागढ़ हाल निवासी एंचोली की मौत हो गई।

चालक नंदन सिंह निवासी एंचोली और सहस राम (17 वर्ष) पुत्र लच्छी राम निवासी बहराइच यूपी हाल निवासी एंचोली घायल हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों को दुर्घटना का पता चला को वे रेस्क्यू में जुट गए। देर रात खाई से शवों के साथ ही घायलों को बाहर निकाला गया। घायल नंदन सिंह को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरे घायल सहस राम को हल्की चोट आई है।

spot_img
spot_img

Related articles

विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में हलचल, धरती की ओर बढ़ा विशाल धूमकेतु

न्यूज़ लंदन। स्पेस की हलचल पर अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर रहती है। इसमें भी कोई बड़ी घटना हो...

क्या विश्वयुद्ध की ओर जा रही दुनिया !, जारी हैं तीन जंग, मारे गए 9 हजार लोग

जीएनएस न्यूज़ लंदन। यूक्रेन और रूस में जंग के बाद अब इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध...

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

जीएनएस न्यूज़ नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।...

अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने की होड़… पहली लिस्ट से पहले ही कांग्रेस में बवाल

Jaipur, Rajansthan news । राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आने से पहले ही पार्टी...