6.1 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 32 नए केस, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 479 हुए

Must read

रायपुर समाचार : छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 479 जा पहुंचा है। आज फिर 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 376 है। जानकारी के अनुसार रायपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। इसके अलावा जशपुर में 16, महासमुंद 12 और कोरबा में 2 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नोवल कोरोना वायरस कोविड -19 (COVID-19) के दो कोरोना पॉजिटिव मरीज (एक पुरुष और एक महिला) जिला रायपुर के फाफाडीह , चूनाभट्टी और देवेंद्र नगर में पाए गए हैं। इससे पहले शनिवार को 32 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमे रायपुर के दो मरीज है। जांजगीर चांपा से बीते दिनों दांत का इलाज करवाने रायपुर आई ट्रांसपोर्ट नगर बिरगांव की 32 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं आंबेडकर अस्पताल कोविड 19 वार्ड में भर्ती चंगोरा भाठा की 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। जांजगीर चांपा की महिला को माना में भर्ती करवाया गया है। शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरिया जिले में सर्वाधिक 20 मरीज संक्रमित मिले है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस:-
479 कुल संक्रमित मरीज
376 एक्टिव केस
102 डिस्चार्ज
01 मौत

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article