7 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

गुजरात: राजकोट में ट्रेन रद्द होने पर प्रवासी श्रमिकों ने किया जमकर हंगामा, तोड़फोड़; 20 गिरफ्तार

Must read

अहमदाबाद न्यूज़ : गुजरात के राजकोट में रविवार को ट्रेन रद्द होने पर प्रवासी श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान श्रमिकों ने वाहनों और दफ्तरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां कवरेज करने पहुंचे एक स्‍थानीय पत्रकार का भी सिर फोड़ दिया। पुलिस ने 20 श्रमिकों को गिरफ्तार किया है। मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने श्रमिकों को संयम रखने की अपील की है। चक्रवात के चलते आगामी तीन दिनों के लिए ओडिशा की ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, राजकोट के शापर इलाके में फैक्‍ट्री व कारखानों में काम करने वाले श्रमिक अपने प्रदेश में जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण वे बिफर गए और आसपास के वाहन व कार्यालयों में तोड़फोड़ करने लगे। वहां कवरेज करने पहुंचे गुजराती चैनल के एक पत्रकार पर भी इन श्रमिकों ने हमला किया। इस मामले में पुलिस ने 20 श्रमिकों को गिरफ्तार किया है।
मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने श्रमिकों को संयम रखने की अपील की है। मुख्‍यमंत्री के सचिव अश्विन कुमार ने बताया कि आज तक राज्‍य से 476 ट्रेनों के जरिए 6 लाख 72 हजार श्रमिकों को उनके प्रदेश भेजा जा चुका है। सभी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा कि राजकोट के शापर जंगलेश्‍वर में श्रमिकों ने तोड़फोड़ कर अव्‍यवस्‍था फैलाई उनके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई होगी। झा ने बताया कि चक्रवात की आशंका के चलते आगामी तीन दिनों के लिए ओडिशा जाने वाली श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन रद्द की गई हैं। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवकता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि राजकोट में श्रमिकों को ट्रेन की सूचना देकर कहा गया था कि फील्‍ड मार्शल से उन्‍हें स्‍टेशन तक बसों से ले जाया जाएगा। श्रमिक 20-20 किलोमीटर से वहां पहुंचे, लेकिन ट्रेन रद्द होने की बात से बिफर गए। गोहिल का कहना है कि यह प्रशासन की विफलता के कारण हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article