5 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

केजरीवाल, सिसोदिया और गोपाल राय पंजाब में होंगे स्टार प्रचारक

Must read

जालंधर

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए गुरुवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। आप के प्रदेश सचिव जगतार संघेड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व 13 मई से राज्य में प्रचार के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भगवंत मान, गोपाल राय और  सतेन्द्र जैन स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों में केजरीवाल, सिसोदिया, मान, राय, जैन के अलावा राजेंदर पाल गौतम, नरेश यादव, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीट हायर, प्रधान बुधराम, रुपिंदर रूबी, मंजीत सिंह बिलासपुर सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article