4.2 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

सोना 150 रुपए टूटकर , चांदी 5 महीने में सबसे सस्ती

Must read

नई दिल्ली

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए टूटकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 5 महीने के निचले स्तर 37,700 रुपए पर टिकी रही। अंतररष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को बीच कारोबार में सोना 5 महीने के निचले स्तर 1,265.75 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था। आज यह 0.75 डॉलर फिसलकर 1,269.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,270.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही तेजी से विदेशों में सोने पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग कम होती है और कीमतों में नरमी आती है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 14.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार में सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए टूटकर 18 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 06 दिसंबर के बाद के निचले स्तर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा 65 रुपए फिसलकर 36,310 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article