21.3 C
Munich
Tuesday, April 30, 2024

गुजरात में कामगारों से रेल किराया के नाम पर सवा लाख की ठगी

Must read

अहमदाबाद समाचार : सूरत में कामगारों से रेल किराया के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने व टिकट कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। ओडिशा व झारखंड सरकार ने स्क्रीनिंग के बगैर कामगारों को भेजने पर रोक लगाई तो गुरुवार को इन राज्यों की ट्रेनें स्थगित करनी पड़ीं। इसी बीच घोडादरा में उत्तर प्रदेश की ट्रेन भी रद करने की अफवाह उड़ी तो हजारों कामगार वहां जमा हो गए। उधर झारखंड के कामगारों से रेल किराया के नाम पर सवा लाख रुपये वसूल कर राजेश वर्मा नामक युवक ने टिकट देने से इन्कार किया तो कामगारों ने पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। इससे पहले वर्मा व उसके साथियों ने पैसे मांगने पर एक कामगार को लाठियों से पीटा जिससे उसका सिर फट गया। कांग्रेस ने वर्मा के भाजपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाया तो सूरत भाजपा अध्यक्ष नितिन भजियावाला ने कहा कि पार्टी से उसका कोई नाता नहीं है। भाजपा पार्षद अमित सिंह राजपूत के भाई अमरसिंह राजपूत पर भी रेल टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लग रहा है।

अहमदाबाद में ट्रेन की अफवाह के चलते गोता में सैकड़ों कामगार एकत्र हो गए जिन्हें बसों से विभिन्न जगहों पर छोड़ा गया। शाहपुर में सड़कों पर आए महिला पुरुषों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। जामनगर में सत्यनारायण कथा आयोजन स्थल पर पुलिस ने छापा मारकर 22 महिलाओं और पुरुषों को पकड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस वहां पहुंची थी। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक एसएम रादडिया पुलिस टीम के साथ जामनगर के बामणगांव में कथा स्थल पर पहुंचे। उत्तेजित भीड़ ने अहमदाबाद के शाहपुर इलाके में पुलिसकमियों पर पथराव किया। अल्पसंख्यक बहुल इलाका शाहपुर रेड जोन है। इस इलाके में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। पथराव में पुलिस निरीक्षक घायल हो गए। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article