4.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

भारत से UK, श्रीलंका और दोहा वापस भेजे जाएंगे विदेशी यात्री

Must read

अमृतसर न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट पर 3 उड़ानों में अलग-अलग स्थानों पर विदेशी यात्री अपने देश वापिस भेजे जाएंगे। इनमें वह यात्री है जो दूसरे देशों के स्थायी नागरिक है और लॉक डाउन और कर्फ्यू के कारण भारत में फंस गए थे। केंद्र सरकार और अन्य देशों की एंबेसी द्वारा इन्हें वापस भेजने का प्रबंध किया गया है। गुरुवार को इन यात्रियों को लेकर तीन उड़ाने अमृतसर से रवाना होगी lअमृतसर एयरपोर्ट से जाने वाली तीन उड़ानों में एक उड़ान यूके और एक-एक उड़ान श्रीलंका और दोहा को जाएंगी। इन तीन अलग-अलग उड़ानों में भारतीय विमान नहीं बल्कि उपरोक्त देशों के संबंधित एयरलाइंस की उड़ानों के विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। बताते चलें कि इस महीने में भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी 8 उड़ाने विदेशी यात्रियों को लेकर अपने विमानों में भेजी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article