1.7 C
Munich
Friday, April 26, 2024

Fani Cyclone: ओडिशा तट से टकराया, 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

Must read

नई दिल्ली

चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ विकराल रूप धारण कर लिया है। तूफान आने से पहले ही भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और समंदर में काफी ऊंची लहरें उठने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज फेनी तूफान पुरी के आसपास गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा तट से टकराने वाला है। भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी से फेनी तूफान ओडिशा तट से जा टकराया है। अगले 3 से 4 घंटे अहम हैं। इन दौरान तूफान का सबसे प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

ओडिशा में तूफान आज सुबह 10-11 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर में दस्तक देने वाला है। प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान को ध्यान में रखकर 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओडिशा में इस तूफान की चपेट में करीब 10 हजार गांव और करीब 52 कस्बे आ सकते हैे। इसकी रफ्तार 225 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने का अनुमान है। तूफान की गंभीरता काे देखते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टॉप-लेवल मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इसको लेकर मौसम विभाग, एनडीआरएफ समेत सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।

नौसेना और सेना को भी तैयार रखा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। प्रचंड चक्रवाती तूफान फानी से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। फेनी तूफान की चपेट में गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी व जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिले आ सकते हैं। पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम और कोलकाता जिलों के साथ ही आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर से पहले चक्रवात ओडिशा के तट से टकरा सकता है। यह चक्रवात ओडिशा के गोपालपुर और चांदबाली के बीच के इलाके में सबसे पहले दस्तक देने वाला है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article