19.5 C
Munich
Monday, April 29, 2024

एजाज खान ने मॉडल के साथ की अश्लील हरकत, FIR दर्ज

Must read

मुंबई

टीवी रियालिटी शो ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान हमेशा विवादों में रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में हैं। इस बार मामला मॉडल के साथ अश्लील हरकत करने और मारपीट का है। एजाज ने मुंबई के एक फैशन शो के दौरान हंगामा किया और शो के आॉर्गेनाइजर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं एजाज ने वहां एक मॉडल को भी पीटा, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

इस इवेंट में मौजूद लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एजाज अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले साल उनके पास प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की गोलियां बरामद हुईं थीं, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। बताया गया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तब वो नशे की हालत में ही थे और उनको करीब 40 दिन जेल में रखा गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2013 में आए बिग बॉस 7 में एजाज ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वह घर में 105 दिनों तक टिके रहे थे। इसके बाद एजाज को ‘बिग बॉस सीजन 8’ में भी देखा गया था। एजाज को फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ वो कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज में भी काम कर चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article