14.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

आंध्र प्रदेश : भारी बारिश शुरू, तूफान फेनी का असर, अलर्ट जारी

Must read

नई दिल्ली

आंध्र प्रदेश के तटीय जिले श्रीकाकुलम के पोडुगुडु गांव में बारिश प्रारंभ हो गई। यह राज्य के चार जिलों में से एक है जिसमें चक्रवाती तूफान फेनी से प्रभावित बताया जा रहा है। बाकी जिले हैँ गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम हैं। चक्रवाती तूफान फेनी अब भयंकर रूप धारण कर लिया है। इसको ध्यान में रखकर ओडिशा के कुछ भागों में येलो और कुछ में रेल अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया है।

ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान फेनी के आने के मद्देनजर पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने पर्यटकों के लिए गुरुवार को पुरी से शालीमार तक एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ईसीओआर के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन गुरुवार को पुरी से दोपहर 12 बजे निकलेगी। इसके बाद यह खुरदा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केंयोंझार रोड, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय और द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। इसमें आरक्षित और अनारक्षित – दोनों सुविधाओं वाले कोच होंगे। यह दोपहर लगभग 1.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article