10.8 C
Munich
Monday, April 29, 2024

कोरोना वायरस पॉजीटिव रोगी का पता लगाने में COVA APP मददगार

Must read

जालंधर

देश में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पंजाब के लोगों के लिए सरकार द्वारा निर्मित कोवा एप काफी मददगार सिद्ध हो रहा है, क्योंकि इससे जहां लोगों को कोरोना वायरस से पीड़ित व पॉजीटिव व्यक्ति से दूरी बनाए रखने में मदद मिल रही है, वहीं पर दूसरी ओर इससे जिला प्रशासन को अलर्ट भी मिलेगा अगर क्वारंटाइन किया गया रोगी या संदिग्ध व्यक्ति अपने स्थान से 100 मीटर का घेरा पार कर जाता है।

कोवा एप की विशेषता यह है कि इससे अधिकारी क्वारंटाइन की सीमाओं को लागू करने में सफल होंगे तथा साथ ही राज्य के लोगों को स्व चालित प्रणाली से अपने व अपने पारिवारिक सदस्यों को सुरक्षित रखने में मदद भी मिलेगी। कोवा एप को मोबाइल पर डाऊनलाऊड करने के बाद अगर ब्ल्यूटुथ स्विच ऑन रहता है तो इससे एप से व्यक्ति को यह भी पता चल जाएगा कि उसके आस पास कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति तो नहीं घूम रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग को भी मदद मिलेगी कि वह पॉजीटिव रोगी के सम्पर्क में आने वाले लोगों का पता लगा सके। यह एप उस समय प्रभावशाली रहेगा जब जी.पी.एस. लोकेशन तथा ब्ल्यूटुथ दोनों को मोबाइल फोनों पर स्विच ऑन की व्यवस्था में रखा जाएगा।

गवनैंस रिफॉर्मस एंड पब्लिक ग्रिवैसिंस विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन के अनुसार कोवा-बोर्ड से जिला प्रशासन को क्वारंटाइन लोगों को ट्रैक करने व उन पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। अगर मोबाइल पर लोकेशन या ब्ल्यूटुथ नहीं भी आता है तो टेलीकॉम प्रोवाइडर की मदद ली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि टैलीकॉम कम्पनियां स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जिले बारे में घंटों के अंदर रिपोर्ट जंगी। कोव एप अब तक 10 लाख लोग डाऊनलोड़ कर चुके हैं तथा इससे सरकार को भी राहत मिली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article