1.9 C
Munich
Friday, April 26, 2024

छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट का मामला: महिला दलाल सहित सात लड़किया गिरफ्तार

Must read

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला दलाल सहित सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। ये पूरा मामला कबीर नगर इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को कबीर नगर इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना काफी लंबे समय से मिल रही थी। इलाके के लोगों ने कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबीर नगर इलाके के एक मकान में छापा मारा। यहां से पुलिस ने एक महिला दलाल सहित सात लड़कियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मौके से कई और चीजों भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है पूछताछ के बाद इस मामले से जु़ड़े कई और तथ्य सामने आ सकते है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article