15.6 C
Munich
Sunday, May 5, 2024

लोकसभा चुनाव : “चौथा चरण” 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी

Must read

नई दिल्ली

देश भर में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में नौ राज्यों की 72 सीटों पर वोट डालना शुरू हो गया है। भारत की जनता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग करेंगी। आज मतदान अधिकतर हिंदी पट्टी के क्षेत्र हैं और इसमें 945 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 210 के खिलाफ आपराधिक मामले और 158 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान जारी है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में मतदान के दौरान BJP और विपक्षी कार्यकर्त्ताओं में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने डाला वोट

बांद्रा से फिल्म अभिनेत्री रेखा ने डाला वोट

महाराष्ट्र: गोरेगांव में पोलिंग बूथ पर अभिनेता रविकिशन ने किया वोट

मुंबई: पूनम महाजन, राहुल महाजन ने किया मतदान

इस चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान, पी.पी. चौधरी और एस.एस. अहलूवालिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बेगुसराय में छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए कन्हैया कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सिंह को टक्कर दे रहे हैं। जोधपुर में शेखावत का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से है जो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा, समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दिकी, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, संजय निरुपम, प्रिया दत्त, भाजपा के बाबुल सुप्रियो , स्वामी साक्षी महाराज, और दुष्यंत कुमार चुनावी मैदान में हैं। दुष्यंत कुमार राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे हैं। मुंबई उत्तर-मध्य में प्रिया दत्त को भाजपा की पूनम महाजन टक्कर दे रही हैं। मुंबई दक्षिणी सीट से शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद गणपत सावंत और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन लोकसभा सीटों पर चुनाव :-

राजस्थान की (13) सीटें: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां।

उत्तर प्रदेश की (13) सीटें: शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर,जालौन, झांसी, हमीरपुर।

बिहार की (5) सीटें: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर।

मध्य प्रदेश की (6) सीटें: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

जम्मू (1): अनंतनाग

झारखंड की (3) सीटें: चतरा, लोहारदगा, पलामू

महाराष्ट्र की (17) सीटे: नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिरडी।

ओडिशा की (6): मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

पश्चिम बंगाल की (8) सीटें: बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article