6.1 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

महाराष्ट्र के 948 पुलिसकर्मी और सीआईएसएफ के 96 जवान कोरोना पॉजिटिव

Must read

मुंबई समाचार : देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) की सबसे ज्यादा मार महाराष्ट्र राज्य झेल रहा है। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में लगे फ्रंट लाइन वॉरियर्स भी इसके शिकार होने लगे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, अब तक 1,388 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 948 एक्टिव केस हैं। वहीं, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) में अब तक 96 जवान कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इन सभी की ड्यूटी अलग-अलग हॉटस्पॉट एरिया में लगाई गई थी। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, अब तक 428 पुलिसकर्मी कोरोना से रिकवर हो गए हैं और 12 की मौत हो गई है। इनमें मुंबई में 9, सोलापुर में 1, पुणे में 1 और नासिक में 1 पुलिसवाले की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 61,149 एक्टिव केस हैं। अब तक 3,303 मरीजों की मौत हो गई है। 42,297 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक विदेशी लौट चुका है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article