Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia Newsमहाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,127 नए केस, संक्रमितों की...

महाराष्ट्र: 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,127 नए केस, संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार

मुंबई न्यूज़ : महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) बेहद तेज रफ्तार से फैल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,127 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 हजार के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र में 37,136 लोग अब तक कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 1,202 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,639 हो गई है। जबकि 76 रोगियों की मौत होने से इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,325 हो गयी। इस रोग के कारण मुंबई में आज 43 लोगों की जान गयी। मंगलवार लगातार तीसरा ऐसा दिन रहा जब राज्य में कोरोना वायरस के नये मामलों की संख्या दो हजार से अधिक बढ़ी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक एक दिन में इस वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी आज सर्वाधिक रही। इस संक्रमण के कारण जिन 76 लोगों की जान गयी उनमें से 43 मुंबई में, ठाणे शहर में 15, पुणे में छह, अकोला में तीन, नवी मुंबई, बुल्ढाना और नागपुर में दो-दो तथा औरंगाबाद, धुले और नासिक में एक-एक व्यक्ति की जान गयी। राज्य के पुलिस विभाग में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, राज्य में 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, एक संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना से जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 12 हो गई है। इनमें मुंबई में 9, सोलापुर में 1, पुणे में 1 और नासिक में 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई है। अब तक 290 पुलिसकर्मी कोरोना से रिकवर हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं मुंबई के झुग्गी बस्ती क्षेत्र धारावी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। मिशन धारावी के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय और बीएमसी यहां डोर टू डोर टेस्टिंग कैंपेन चला रहे हैं। पूरे धारावी क्षेत्र में अब तक 47,500 लोगों की जांच हो चुकी है। इसके अलावा 3,224 फीवर कैंप्स चलाए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने भी अन्य राज्यों की तरह लॉकडाउन 4.0 में ढील देने का ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसी भी प्रकार की ढील देने से इनकार करते हुए कहा था कि जब राज्य में मामले कम होंगे तब ही कोई ढील दी जाएगी। लॉकडाउन के चौथे चरण में महाराष्ट्र में ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानें खोलने और सार्वजनिक परिवहन को इजाजत दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments