4.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी; प्रदेश में मिले 82 नये पॉजिटिव केस, अब तक 64 संक्रमित मरीजों की मौत

Must read

अमरावती समाचार : आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 82 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,200 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 12,613 लोगों की सैंपल का परीक्षण किया गया। इनमें से 82 पॉजिटिव पाये गये। 40 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब तक 2,209 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई हैं। अब तक प्रदेश में 64 मरीजों की मौत हो गई हैं। इस समय प्रदेश में 927 मामले सक्रिय हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article