14.4 C
Munich
Monday, April 29, 2024

बिहार में कोरोना का आतंक: 5 जिलों में मिले 18 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 7

Must read

पटना न्यूज़ : बिहार के मंगलवार को पांच जिलों में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में 9, खगड़िया में 5, दरभंगा में 2, सुपौल और बांका में 1-1 कोरोना पॉजिटव मरीज मिले हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 767 हो गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 10 मई तक 96 ट्रेनें बिहार आई हैं। इनमें 1,14,000 लोग आए हैं। अगले सात दिनों तक 179 ट्रेनों से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। इसके बाद भी और प्रवासी मजदूर बिहार आना चाहते हैं, उन सभी के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही नजदीक के लोगों को बसों से भी लाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जो प्रवासी मजदूर बिहार आना चाह रहे हैं, उन्हें 7-8 दिनों के अंदर पहुंचाने की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि राज्य के लिए कम से कम 100 वेंटीलेटर की आपूर्ति की जाए। बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी, इसे ध्यान में रखते हुए पहले से जितनी टेस्टिंग कराई जा रही थी, उसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article