1 C
Munich
Friday, April 26, 2024

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 114 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

Must read

मुंबई न्यूज़ : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 114 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और एक की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार राज्‍य में अब तक कुल 2325 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके है और 26 मौत दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को रिकॉर्ड 116 मौतें दर्ज की गई। यहां एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के कारण इतनी अधिक मौतें पहली बार दर्ज हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्‍य में शुक्रवार को 2682 नये मामले सामने आये। यहां कुल मामलों की संख्‍या 62228 तक पहुंच गयी है, अब तक 2098 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार यहां शुक्रवार को 1437 नये मामले सामने आये और 38 लोगों की मौत दर्ज की गई। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर 36710 तक पहुंच गई है। वहीं धारावी से अच्‍छी खबर सामने आयी कि शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के कारण कोई मौत दर्ज नहीं हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार धारावी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41 मामले सामने आये। इस इलाके में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1715 तक पहुंच गया है। अब तक 70 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 2598 नये मामले सामने आये थे, जिसके बाद राज्‍य में सं‍क्रमितों की कुल संख्‍या 59546 हो गयी थी। 85 लोगों की मौत के बाद राज्‍य में कुल 1982 मौत दर्ज की गयी थी। मुंबई में वीरवार को1438 व्यक्तियों का कोरोना परीक्षण किया गया था, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35273 तक पहुंच गया था। मुंबई में 38 लोगों की मौत दर्ज होने के बाद यहां मरने वालों की कुल संख्या 1135 पहुंच गयी थी। महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी भी लगातार कोरोना संक्रमण का शिकार होते जा रहे हैं। राज्‍य में अब तक कुल 2211 पुलिसकर्मी इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और 25 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 116 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं और तीन की जान जा चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article