5 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

बॉलीवुड मे कोरोना की एंट्री, गायिका कनिका कपूर में वायरस पॉजीटिव

Must read

मुंबई

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया है। उनका पॉजीटिव पाए जाने के बाद से लखनऊ में हड़कंप मच गया है क्योंकि वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने ताज होटल का भी भ्रमण किया था। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे।

कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं। कनिका की ओर से दावा किया जा  रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी गलती यह रही कि विदेश से लौटने के बाद भी उन्होंने खुद को 14 दिनों तक एकांतवास में नहीं रखा और सार्वजनिक पार्टियों में शामिल होती रहीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article