21.7 C
Munich
Sunday, April 28, 2024

5 साल बाद फिर सामने आया आतंकी संगठन ISIS चीफ का वीडियो

Must read

नई दिल्ली

आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) प्रमुख अल-बगदादी पांच साल में पहली पार एक वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में यह शख्स कट्टरपंथी समूहों के प्रोपेगैंडा को प्रचार करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो जारी किया गया है। यह वीडियो अल-फुरकान द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो आईएसआईएस के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी एक काले रंग का कमीज पहने हुए दिखाई दे रहा है। बगदादी लाल दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहा है जो फर्श पर बैठा है। अपने बगल में एक मशीन गन रखा हुआ है।

बगदादी आखिरी बार 2014 में एक वीडियो में दिखाई दिया था। उस वीडियो में बगदादी इराकी शहर मोसुल में अल-नूरी मस्जिद में एक उपदेश दे रहा था। SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने कहा कि अल-बगदादी ने वीडियो में सीरिया में समूह के आखिरी गढ़ बघौज की लड़ाई में हार को स्वीकार किया है और श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर भी चर्चा की है। श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमले के दो दिन बाद आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article