22.3 C
Munich
Thursday, May 16, 2024

J&K: तापमान में गिरावट, बर्फबारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-सोनामर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Must read

श्रीनगर

लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर और लेह में अचानक मौसम बदल गया। कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। रामबन के कैफेटेरिया क्षेत्र में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में दो बार बंद हुआ। इसके अलावा जोजिला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-सोनामर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। प्रोजेक्ट बीकन के कैप्टन शुभम सूद के अनुसार पिछले कुछ दिन में जोजिला टॉप पर 3-4 इंच तक बर्फबारी हुई है।

दयाल स्लाइड पर हिमस्खलन हुआ है, जिसे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से साफ किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश जारी रही। कश्मीर के अन्य जिलों में भी यही हालात रहे। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक गिर गया है।

जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज और हल्की बारिश होती रही। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश जारी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 25.6 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनयम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नौशेरा में हल्की बारिश हुई। जिला राजोरी में भी बारिश से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जिला पुंछ में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिला कठुआ के अधिकतर हिस्सों में भी बारिश रही। कटड़ा में दिन का तापमान 22.2, बटोत में 16.1, बनिहाल में 17.4 और भद्रवाह में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा ।

और जानें : कोरोना: J&K में मिले 14 और नए मामले, प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 106

Srinagar News Srinagar News In Hindi Srinagar Latest News Srinagar Headlines श्रीनगर समाचार Sandesh aaj tak ke samachar India Today

Get Srinagar NewsBreaking News headlines about Srinagar crime, Srinagar politics and live updates on local Srinagar news. Browse Divya Sardar News to get all latest News In Hindi.

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article