18.5 C
Munich
Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनावः तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी कल मतदान, ओवैसी, किशन रेड्डी समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर

Must read


दिग्गजों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री और राज्य बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी सिकंदराबाद से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और करीमनगर से मौजूदा सांसद बंदी संजय कुमार फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के.अरुणा महबूबनगर से मैदान में हैं। वहीं एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी हैदराबाद से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बीजेपी ने माधवी लता को उतारा है। वहीं राज्य में पीछले साल प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई कांग्रेस के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा बरकरार रखने का है।

चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास राज के अनुसार, राज्य में कुल 3,17,17,389 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इनमें 1,58,71,493 पुरुष, 1,58,43,339 महिलाएं और 2,557 तृतीय लिंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 20,163 मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात 1.88 लाख से अधिक कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया है। राज्यभर में कुल 35,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लगभग एक लाख सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 2.94 लाख कर्मी चुनाव ड्यूटी पर होंगे।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article