6.1 C
Munich
Saturday, April 27, 2024

चीन में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 3,176 पहुंची

Must read

बीजिंग

चीन में शुक्रवार को कोरोना वायरस से मौत के सात और मामले सामने आने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,176 पहुंच गई है। हालांकि देश में वायरस का प्रकोप लगातार कम होता जा रहा है और इससे संक्रमण के केवल आठ नए मामले सामने आए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि उसे बृहस्पतिवार को चीन के सात निवासियों की मौत की खबर मिली है। इनमें से छह की मौत हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत शैनडोंग प्रांत में हुई है। आयोग ने कहा कि इससे संक्रमित पाए गए आठ लोग भी चीन के ही निवासी हैं। इस बीच, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार देश में 33 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है, जिससे संदिग्ध लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है।

बृहस्पतिवार तक 1,318 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं गंभीर मामलों की संख्या गिरकर 4,020 रह गई है। चीन में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 80,813 पहुंच गई है। इनमें वायरस से मरने वाले 3,176 लोग शामिल हैं। इसके अलावा 13,526 लोगों का इलाज चल रहा है और 64,111 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article