Wednesday, October 4, 2023
HomeIndia Newsकोरोना कहर के बीच बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार...

कोरोना कहर के बीच बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला; आइएएस अधिकारी उदय सिंह कुमावत को मिली कमान

पटना न्यूज़ : वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अब उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। संजय कुमार को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार 1990 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। वो कोरोना पर लगातार अपडेट देते रहे थे। ट्विटर पर वो काफी सक्रिय थे। राज्य में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। बुधवार की सुबह 60 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 534 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। सूबे में कोरोना से रिकवरी का रेट 36 परसेंट है। आज मिले पॉजिटिव मामलों में 12 भागलपुर के, 11 बांका के, छह नालंदा के, 15 खगड़िया के, छह मधुबनी के, छह दरभंगा के, दो सुपौल के और एक-एक गोपालगंज और कटिहार जिले के हैं। वहीं नालन्दा जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
राज्य में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिला राजधानी पटना हो गया है। यहां अब तक कुल 167 मरीजों की पहचान हुई है। मुंगेर अब दूसरे नंबर पर चला गया है। यहां अब मरीजों की संख्या 133 हो गई है। इनके अलावा रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78 और खगड़िया में 70 मरीज हैं। अन्य जिलों सीवान में 45, बक्सर और गोपालगंज में 64, भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 52, कैमूर में 44 मरीज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments